[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में मनाई गई रविदास जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में मनाई गई रविदास जयंती

सूरजगढ़ में मनाई गई रविदास जयंती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति तथा सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में समाज सुधारक एवं मानवता के पक्षधर विश्व स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर छह सो उन्नाचस वीं जयंती मनाई गई। शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल,बाबूलाल बडगूजर,राधेश्याम चिरानिया ने संत रविदास जी के द्वारा संपूर्ण जगत को दिए गए संदेशों एवं उनकी कविताओं सहित पाखंड,अंधविश्वास,कुरीतियां के संबंध में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर विचार विमर्श किया गया तथा उपस्थित लोगों को आपस में सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने तथा वर्तमान हालातो के मध्य नजर समाज व देशहित में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आवाहन किया गया। इस मौके पर फूलचंद सुनिया, सेवकराम, रामकुमार डिग्रवाल, सज्जन कटारिया, गुलजारीलाल चावला, रतनलाल चेतीवाल, बाबूलाल बडगूजर, फूलचंद फुलवारिया, छोटेलाल गजराज, हुक्मीचंद, सोहनलाल बाकोलिया, बंसीलाल गुरावा सहित कई लोगों ने शिरकत की।

Related Articles