छापर में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा:पंजाब से हैदराबाद ले जा रहे 12 गौवंश मुक्त, दो गिरफ्तार
छापर में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा:पंजाब से हैदराबाद ले जा रहे 12 गौवंश मुक्त, दो गिरफ्तार
रतनगढ़ : कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास मेघा हाइवे पर रविवार दोपहर गौवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। गोरक्षकों ने इस ट्रक से 12 गौवंश को मुक्त कराया, जिनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई कस्बे के गोरक्षकों और राज राजेश्वरी गोशाला नुवां की संचालक साध्वी हेमलता बाईसा व उनकी टीम ने मेगा हाइवे स्थित छापर तिराहे पर की। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप सोनी ने सभी गौवंश की जांच की, जिसके बाद उन्हें हाईवे स्थित श्याम गोशाला में सुरक्षित भेजा गया।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी सनाम, जिला संगरूर (पंजाब) और खलासी अहसान पुत्र मुस्तफा पठान निवासी राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) को हिरासत में लिया है। ये गौवंश पंजाब से हैदराबाद के एक बुचड़खाने ले जाए जा रहे थे।
नगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नारायण पारीक और भागीरथ कुलहरि ने बताया कि उन्हें गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ छापर तिराहे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान राज राजेश्वरी गोशाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई और चालक व क्लीनर को पकड़ लिया।
एएसआई धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि गौवंश अधिनियम और पशुक्रूरता अधिनियम के तहत ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान कुलदीप पारीक, जीतूसिंह चम्पावासी, बाबूभाई, गोसेवक श्याम माली सहित कई गोसेवक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019507


