राजगढ़ बस स्टैंड पर 6 महीने से सफाई नहीं:दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, नगरपालिका के खिलाफ की नारेबाजी
राजगढ़ बस स्टैंड पर 6 महीने से सफाई नहीं:दुकानदारों ने किया प्रदर्शन, नगरपालिका के खिलाफ की नारेबाजी
सादुलपुर : सादुलपुर बस स्टैंड पर महला मार्केट और मारवाड़ प्रिंटिंग प्रेस के मुख्य रास्ते पर पिछले 6 महीने से अधिक समय से सफाई न होने के विरोध में दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
प्रदर्शनकारियों ने बताया-बस स्टैंड राजगढ़ स्थित महला मार्केट, मारवाड़ प्रिंटिंग प्रेस और महला प्रिंटिंग प्रेस वाली सड़क पर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी छह महीने से अधिक समय से नहीं आ रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सड़क मार्ग पर जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है।
लोगों का आरोप है कि जब इस संबंध में नगरपालिका कर्मचारियों से बात की जाती है, तो वे कहते हैं कि उन्हें पैसे नहीं मिलते। कुछ सफाई कर्मचारियों ने यह भी बताया कि बस स्टैंड के इस विशेष क्षेत्र की सफाई का ठेका उनके पास नहीं है।
ये रहे मौजूद
यह प्रदर्शन किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एसएफआई के सुरेन्द्र पूनियां मारवाड़, कर्मवीर लाखलाण, निर्मल कुमार, बलवान महला, अश्वनी महला, हरीराम प्रजापत, पप्पू स्वामी, मुकेश शर्मा, विनोद पचार, होशियार सिंह प्रजापत, मनोज प्रजापत और मुकेश बगडिय़ा सहित कई दुकानदार उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035442

