शहीद सूबेदार मोहनलाल महला का 27वां शहादत दिवस:डुमरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, छात्रों को बैग भी बांटे
शहीद सूबेदार मोहनलाल महला का 27वां शहादत दिवस:डुमरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, छात्रों को बैग भी बांटे
नवलगढ़ : डुमरा गांव में शहीद सूबेदार मोहनलाल महला का 27वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर और अन्य सेवा कार्य आयोजित किए गए। कार्यक्रम खाशोली धाम चूरू के महंत कैलाशी नवरत्न जी महाराज के सानिध्य में हुआ। सूबेदार मोहनलाल महला 31 जनवरी 1999 को कारगिल सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।
शहादत दिवस के अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 450 मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें दवाइयां तथा चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा डुमरा गांव के सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।
चिकित्सा शिविर में शहीद के पुत्र डॉ. जितेंद्र चौधरी, पुत्री डॉ. सुभीता, डॉ. सुमन महला, डॉ. विनोद, डॉ. सतवीर चाहर, डॉ. नवीन, डॉ. हरिओम और डॉ. विवेक ने अपनी सेवाएं दीं। पूर्व सैनिक परिषद झुंझुनूं की ओर से रामनिवास डूडी और कैप्टन रामलाल साखनिया के नेतृत्व में वीरांगना रामप्यारी देवी का सम्मान किया गया। इस दौरान शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर निर्मला देवी, संगीता, सुलोचना, मदनलाल, पोकरमल, हरलाल सिंह, रामसिंह, सुभीता सीगड़, विजेंद्र डोटासरा, रवि, रामगोपाल जांगिड़, इंद्राज मिल, सुरेंद्र कलवानिया, गोमाराम, विजयपाल मलुआ, मुखराम, गिरधारीलाल, ख्याली, मनभर, महावीर, रामनिवास, उस्मान, सुभाष, इंद्राज, रामस्वरूप, शीशराम, महेंद्र, संजय, सतीश, नवीन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन एडीईओ उम्मेद सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035752
