[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता, खेतड़ी में आज विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास व भावनात्मक माहौल में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने कक्षा बारह के विद्यार्थियों को नम आंखों से विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल के रूप में अरमान तथा मिस फेयरवेल के रूप में चंचल को चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सुनील सैनी, डॉ. संतोष सैनी, डॉ. दिवाकर दादरवाल, डॉ. मोहित सक्सेना, रणवीर सिंह, मनोज सैनी, मनोज मेहरड़ा, झाबरमल खटाना, ओमप्रकाश गुर्जर, मुनेश कुमार, हिमांशु कुमावत, अशोक कुमार, कैलाश सैनी, मनीषा कुमावत, मनीषा कुमारी, दीपा, पूजा कुमावत, छवि, सीमा, रिया शर्मा, रीना सैनी, कोमल कुमारी, कंचन सैनी, अनीता, सुमन, सुभाष, दिनेश, आशा, सुषमा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles