[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक सरोकारों के तहत गांव सातडा में प्रबुद्धजनों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक सरोकारों के तहत गांव सातडा में प्रबुद्धजनों का सम्मान

सामाजिक सरोकारों के तहत गांव सातडा में प्रबुद्धजनों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : सामाजिक सरोकार के तहत गांव सातड़ा में अनूठी पहल पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा की प्रेरणा से सर्राफ परिवार द्वारा पारंपरिक वेशभूषा धारण करने वाले तथा मंदिर एवं गोगामेड़ी में सेवारत् तथा समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले लोगो का शॉल ओढ़ाकर व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में हमेशा उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वालें समाजसेवी स्वर्गीय नौरंग राय के सुपुत्रो व पोत्रो लालचंद सर्राफ, जगदीश सर्राफ, पवन सर्राफ, गोपाल सर्राफ, राहुल सर्राफ का भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर पंचायत के उप सरपंच दानाराम मेघवाल, लक्ष्मणराम न्यौल, राधेश्याम न्यौल, एनएसयुआई कार्यकारी जिलाध्यक्ष नापत रोलण, सुखदेव न्यौल, मुनीष कड़वासरा, सुरेन्द्र गर्ग, गीयाराम न्यौल, प्यारेलाल, राजपाल, प्रभुराम, रविन्द्र, नवीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश सातड़ा ने किया। पूर्व प्रधान रणजीत सातडा ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet