[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय बागला विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों का भ्रमण दल रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय बागला विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों का भ्रमण दल रवाना

राजकीय बागला विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों का भ्रमण दल रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत चोटिया ने हरी झंडी दिखाकर पीएमश्री राजकीय बागला विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण स्थल पिलानी के लिए रवाना किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत चोटिया ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दष्टिकोण , प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के प्रति सजगता उत्पन्न होती है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

दल प्रभारी गायत्री प्रजापत ने बताया कि प्रधानाचार्य बबीता सैनी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय भ्रमण हेतु विद्यालय के विज्ञान व गणित उत्कृष्ट शीर्ष पचास विद्यार्थियों का चयन किया गया जिनको पिलानी के बिट्स कैंपस, म्यूजियम, आदित्य बिड़ला मेमोरियल और पंचवटी क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया। व्याख्याता विनय सोनी ने बताया कि विद्यार्थियों के वैज्ञानिक, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण की जानकारी वाले इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में नव कौशल, विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी विषय के प्रति रूचि और समझ का विकास होता है।

इस दौरान अशोक कुमार ने बिट्स लाइब्रेरी का अवलोकन करवाया। विकास सोनी, राकेश ने सेंट्रल वर्कशॉप में प्रौद्योगिकी में कंप्यूटराइज्ड मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।भ्रमण में व्याख्याता अभिलाषा और निखिल ने विद्यार्थियों को क्षेत्र की पर्यावरण और सांस्कृतिक जानकारियां दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet