[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला, जाजोद थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला, जाजोद थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला, जाजोद थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के जाजोद थाना पुलिस ने आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी पवन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी थानाधिकारी गिरधारीलाल डीगवाल के नेतृत्व में की गई। थानाधिकारी गिरधारीलाल डीगवाल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार मासूम बच्ची एक विवाह समारोह के दौरान बारात में गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर टेंट के पीछे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी को राउंडअप किया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद गुरुवार देर शाम आरोपी पवन उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles