स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित
स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूंडलोद (नवलगढ़) : मदरसा नूरानी राजकीय प्राथमिक स्कूल डूंडलोद में गुरुवार को गुप्त भामाशाह द्वारा प्रदत्त स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 35 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजूलाल सैनी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार जाखड़ ने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगों को समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। गुप्त भामाशाह के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यापक इमरान अली, हितेश कुमार खटोड़, गुलाब भिस्ती, कुक कम हेल्पर सुनीता देवी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सहीराम खटोड़ ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक राजूलाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2016948

