[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : महापड़ाव व चुनाव बहिष्कार की चेतावनी:नीमकाथाना में शामिल करने के प्रस्ताव के विराेध में खेतड़ी की 9 पंचायतों के लाेगाें का कलेक्ट्रेट पर धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : महापड़ाव व चुनाव बहिष्कार की चेतावनी:नीमकाथाना में शामिल करने के प्रस्ताव के विराेध में खेतड़ी की 9 पंचायतों के लाेगाें का कलेक्ट्रेट पर धरना

महापड़ाव व चुनाव बहिष्कार की चेतावनी:नीमकाथाना में शामिल करने के प्रस्ताव के विराेध में खेतड़ी की 9 पंचायतों के लाेगाें का कलेक्ट्रेट पर धरना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : खेतड़ी क्षेत्र की नाै पंचायताें काे नीमकाथाना में शामिल करने के प्रस्ताव के विराेध में आंदोलनरत नीमकाथाना हटाओ झुंझुनूं में मिलाओ संघर्ष समिति उत्तर पश्चिम क्षेत्र तहसील खेतड़ी की ओर से मंगलवार काे कलेक्ट्रेट पर धरना देकर ज्ञापन साैंपा गया।

सुबह करीब साढ़े दस बजे खेतड़ी क्षेत्र के बड़ाऊ, रसूलपुर, नंगली सलेदीसिंह, जसरापुर, चारावास, लोयल, मानोता जाटान, देवता व तातीजा व सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम गोरधनपुरा के लाेग कलेक्ट्रेट पहुंचे। नीमकाथाना जिले में शामिल करने के विरोध में होशियार सिंह की अध्यक्षता में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि नए जिले नीमकाथाना के कारण असुविधा वाली ग्राम पंचायतों को जल्द झुंझुनूं में शामिल करने की घोषणा करें, अन्यथा गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाला जाएगा।

चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। खेतड़ी में अनिश्चितकालीन धरने को प्रशासन की ओर से मंजूरी नहीं देने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दिल्ली जंतर – मंतर पर न्याय के लिए धरने पर बैठी देश के लिए मेडल लाने वाली पहलवान बहन बेटियों की मांग को पूरा करने के लिए आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने व उसको अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। एडीएम को राष्ट्रपति के नाम जंतर मंतर पर बैठी महिला पहलवानों की मांग के अनुसार पोक्साे व उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने व अध्यक्ष पद से हटाने की मांग ज्ञापन साैंपा गया।

धरने को नीमकाथाना से हटाओ झुंझुनूं में मिलाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष रामचंद्र कुल्हरि, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद ढेवा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोड़ा, जिला उपाध्यक्ष इंद्राजसिंह चारावास, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक व संघर्ष समिति सचिव रवींद्र पायल, रामप्यारी देवी, मायाकोर, रजवण, संतोष, बिमला, बिमला देवी, शीशराम, ओमप्रकाश काजला, कामरेड राजवीर कुलङिया, महेंद्र सिंह सरपंच लोयल,अमर सिंह पूर्व सरपंच मानोता जाटान, जितेंद्र सिंह सरपंच बड़ाऊ, निरंजन सिंह, कप्तान प्रताप शर्मा, ओमप्रकाश मिठारवाल, कप्तान भंवर सिंह शेखावत, सुभाषचंद मास्टर, रोहिताश काजला, गुरुदयाल ढाका, धर्मपाल दादरवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin