[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बगड़ : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया हत्याकाण्ड में दिल्ली पुलिस का कानिस्टेबल गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबगड़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बगड़ : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया हत्याकाण्ड में दिल्ली पुलिस का कानिस्टेबल गिरफ्तार

मर्डर में दिल्ली पुलिस का जवान गिरफ्तार:आरोपियों दे रहा था मृतक की लोकेशन,छात्र संघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया मर्डर केस,दिल्ली पुलिस के साइबर एक्सपर्ट से ले रहा था झाझड़िया की लोकेशन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-बगड़ : पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी पोषाणा की सरपंच का बेटा है और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर  उमेश चंद्र दत्ता (IPS), पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झुंझुनूं  मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  झुंझुनूं डॉ तेजपालसिंह (RPS) एवं रोहिताशलाल देवेन्दा (RPS) वृताधिकारी वृत झुंझुनूं ग्रामीण के निकट सुपरवीजन में मन थानाधिकारी श्रवण कुमार उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बगड़ द्वारा गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये थाना हाजा के अभियोग संख्या 204 / 2022 धारा 147, 148, 149, 341, 506, 427, 302,109, 120बी आईपीसी में वांछित आरोपी अमित कुमार को जेतपुरा तहसील उदयपुरवाटी से गिरफतार किया गया।

घटना विवरण :
10.09.2022 को परिवादी महेन्द्रसिंह द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई की 09 सितम्बर 2022 को सायं 8 बजे के करीब मेरे पुत्र पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया निवासी भडौन्दा खुर्द थाना बगड की आरोपीगण दिनेश मालसरिया, अरविन्द गब्बर, प्रदीप मांगवा, देशबन्धु, रवि बलौदा, विश्वबन्धु, अजीत बाबा, उमेश बाबल, सोनू, इमरान, मन्जीत झाझडिया, रमेश कुमार, कुलदीप व एक अन्य द्वारा काटली नदी रोही भडौन्दा खुर्द जाने वाले ग्रेवल रास्ते पर बोलेरो कैम्परो से टक्कर मारकर राकेश को नीचे उतारकर सरिये पाईप व लाठियों से गम्भीर रूप से मारपीट की। जिसको बाद में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण प्रारम्भ किया गया ।
गठित टीमों द्वारा कारवाई:
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस थाना बगड़ की टीम का गठन मन थानाधिकारी श्रवण कुमार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में मुल्जिमानों की तलाश ईलाका थाना गुढा गौड़जी में गुढा गौड़जी, पोषाणा, रघुनाथपुरा की गई दौराने तलाश सूचना मिली की अमित कुमार पुत्र शिवदानसिंह, जाति जाट, निवासी पोषाणा पुलिस थाना गुढा गौड़जी अपने रिश्तेदार की शादी में जेतपुरा गांव में आया हुआ है जो थोड़ी देर में गांव से वापस फरार हो जायेगा । जिसको जेतपुरा गांव से दबिश देकर दस्तायाब किया गया। आरोपी अमित कुमार दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है। जिसके द्वारा मृतक राकेश कुमार के मोबाईल नम्बर की अपने दिल्ली पुलिस के साईबर एक्सपर्ट से लोकेशन मंगवाकर प्रकरण के मुख्य आरोपी रवि बलौदा को उपलब्ध करवाई थी उसके लोकेशन के आधार पर प्रकरण के मुख्य आरोपीगणों ने राकेश का 08 सितम्बर 22 को बीकानेर से झुंझुनूं तक पिछा किया उस दिन आरोपीगणों के राकेश हाथ नही लगने पर लगातार उसकी रैकी कर घटना  09 सितम्बर 2022 को फिर से राकेश के मोबाईल की लोकेशन अमित कुमार से प्राप्त की तथा उससे राकेश की उपस्थिति का पता लगने पर आरोपीगणों ने षड़यंत्र पूर्वक अन्य आरोपीगणों की मदद से राकेश का पता लगाकर उसकी हत्या की गई थी। प्रकरण में अब तक इससे पहले 18 गिरफ्तार किया जाकर जेल आरोपीगणों को भिजवाये जा चुके है। अमित कुमार पोषाणा ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधी है। जिसकी माता सरपंच पद पर है।
गिरफतार आरोपी:
1. अमित कुमार पुत्र  शिवदान सिंह, जाति जाट, उम्र 35 साल निवासी पोषाणा, पुलिस थाना गुढा गौड़जी, जिला झुंझुनूं
गठित टीम का विवरण:
1. श्रवण कुमार उनि० थानाधिकारी पुलिस थाना बगड
2. दिनेश कुमार एचसी न 81 साईबर सैल झुंझुनूं
3. चैनाराम कानि 286 पुलिस थाना बगड़
4. रूपेन्द्र कुमार कानि 1044 पुलिस थाना बगड
5. महेन्द्र कुमार कानि 1131 पुलिस थाना बगड

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin