[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नीमकाथाना में शामिल करने का विरोध:9 गांवों के लोगों का प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- अन्याय हुआ, चुनाव बहिष्कार करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नीमकाथाना में शामिल करने का विरोध:9 गांवों के लोगों का प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- अन्याय हुआ, चुनाव बहिष्कार करेंगे

नीमकाथाना में शामिल करने का विरोध:9 गांवों के लोगों का प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- अन्याय हुआ, चुनाव बहिष्कार करेंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : नवगठित जिला नीमकाथाना में खेतड़ी तहसील के गांवों को शामिल करने का विरोध कम नही हो रहा है। मंगलवार को नीमकाथाना से हटाओं झुंझुनूं में मिलाओं संघर्ष समिति के बैनर तले 9 गांवों के लोग ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। आरजे 18 जिंदाबाद, राजस्थान सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रामचंद्र कुलहरि ने बताया कि खेतड़ी तहसील की बड़ाऊ, लोयल, चारावास, नंगली सलेदीसिंह, जसरापुर, मानौता जाटान के झुंझुनूं से इन गांवों की दूरी 30 किलोमीटर ही पड़ती है, जबकि नीमकाथाना की दूरी यहां से 60 से 70 किलोमीटर तक हो जाएगी।

नीमकाथाना आने जाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ेगी, लेकिन राजस्थान सरकार अपने राजनीतिक फायदे के कारण इन गांवों को नीमकाथाना में शामिल करना चाहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि 9 गांवों के लोग कई दिनों से आंदोलन कर रहें है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार को चेतावनी देना चाहते है कि जब तक इन पंचायतों को झुंझुनूं में रखने की घोषणा नहीं होगी तब संघर्ष जारी रहेगा। बडे स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मजबूरन नीमकाथाना में धकेला जा रहा है, बुहत बड़ा अन्याय है, किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मांग को पूरा नही किया तो अनिश्चिकालीन के लिए महापड़ाव डाला जाएगा।

धरना प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपकर इन गांवों को झुंझुनूं में ही रखने की मांग की।

इस दौरान राजेश जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, शुभकरण जांगिड़, कुरशेद अली, कल्याण सिंह, चेतन जांगिड़, अन्नु खां, मुकेश कुमार, जीवराज सिंह, दुलीचंद, प्यारेलाला जांगिड, मनोहर सिंह, मोहित, मनोज कुमार, रघुवीर, कल्याण सिंह, आकाश, धमेन्द्र कुमार, जयप्रकाश, सीताराम जांगिड़, गोकुल सिंह, सुरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin