सुजानगढ़ में भाजपा पार्षदों का 22वें दिन भी धरना जारी:सभापति नीलोफर पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की कर रहें हैं मांग; पार्षद पंवार आठ दिन से भूख हड़ताल पर
सुजानगढ़ में भाजपा पार्षदों का 22वें दिन भी धरना जारी:सभापति नीलोफर पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की कर रहें हैं मांग; पार्षद पंवार आठ दिन से भूख हड़ताल पर
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में भाजपा के पार्षदों और कार्यकर्ताओं का नगर परिषद के सामने धरना 22वें दिन भी जारी रहा। वे कांग्रेस की सभापति नीलोफर गौरी पर पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, शहर के वार्ड नंबर 47 के पार्षद रेवंत मल पंवार पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। वहीं, पार्षदों ने धरना स्थल पर ही गणतंत्र दिवस मनाया।
भाजपा के पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप
धरने पर बैठे पार्षद रेवंत मल पंवार ने कहा- सभापति ने अपने कार्यकाल में अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के पार्षदों के साथ भेदभाव किया गया है। पंवार ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होने तक धरना जारी रहेगा।
सोमवार को धरने में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, निवर्तमान प्रधान मनभरी देवी, प्रहलाद जाखड़, नरेंद्र गुर्जर, गंगाधर लाखन, रवींद्र पांडे, हरिओम खोड़, नरेंद्र प्रजापत, प्रेमप्रकाश स्वामी और गणेश मंडावरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2012644


