खेतड़ी में रामावतार सितानी की स्मृति में गौसेवा, भोजन वितरण और जीवदया के कार्यक्रमों का आयोजन
खेतड़ी में रामावतार सितानी की स्मृति में गौसेवा, भोजन वितरण और जीवदया के कार्यक्रमों का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कर्म से महान और सेवा भाव से प्रेरित ख्यातिप्राप्त व्यवसायी एवं खेतड़ी निवासी रामावतार सितानी की स्मृति में खेतड़ी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कर्म संपन्न किए गए।व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर खेतड़ी की ऐतिहासिक रघुनाथ गौशाला में गो-स्वामणि का आयोजन किया गया। वहीं अधर मंदिर परिसर में गरीब एवं असहाय लोगों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया, जिससे जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। इसके साथ ही हनुमानगढ़ क्षेत्र में कबूतरों के लिए चुग्गा डलवाया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि ये सभी कर्म रामावतार सितानी के जीवन मूल्यों, सेवा भावना और सामाजिक दायित्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

इस अवसर पर नागरमल सैनी, राजेंद्र सितानी, राजेश सांखला, प्रदीप धुवालिया, राजू कांकरिया, राहुल मिश्रा, श्याम गुप्ता, बृजेश, गजानंद सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने इन पहलों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कर्मों के आयोजन की अपेक्षा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058124


