उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम:स्कूली बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया, टूर्नामेंट में लिया हिस्सा
उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम:स्कूली बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया, टूर्नामेंट में लिया हिस्सा
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया।
बालिकाओं को डिफेंस की तरीके बताए
स्कूल की व्याख्याता अनीता धीवा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की, जिससे बालिकाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
फुटबॉल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं
इस अवसर पर बालिकाओं की रुचि के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम, फुटबॉल, वॉलीबॉल और खो-खो जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षिका रंजना शर्मा ने बालिकाओं को सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058073
