[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जांगिड़ अस्पताल में निःशुल्क आयुर्वेदिक मधुमेह शिविर कल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

जांगिड़ अस्पताल में निःशुल्क आयुर्वेदिक मधुमेह शिविर कल

जांगिड़ अस्पताल में निःशुल्क आयुर्वेदिक मधुमेह शिविर कल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से शारदा क्रोपकेम, मुंबई के आर्थिक सहयोग से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा एवं श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, चिड़ावा के सहयोग से 24 जनवरी को जांगिड़ अस्पताल, नवलगढ़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह 138वां निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर होगा, जिसमें दमा, गठिया, मधुमेह, बुखार, खाज-खुजली, पथरी एवं लीवर संबंधी रोगों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दी जाएंगी। शिविर में दिल्ली से आए डॉक्टर महावीर सिंह द्वारा मरीजों की जांच कर एक्सपोर्ट क्वालिटी की आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉक्टर दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि शिविर में मधुमेह रोग की जांच के लिए ब्लड शुगर की जांच की जाएगी और आवश्यक दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शिविर आयुर्वेदिक उपचार चाहने वाले मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा भविष्य में यह शिविर प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा।

प्रांतपाल रामावतार सबलानिया एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखर चंद जैन ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने नवलगढ़ एवं आसपास के लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22