चिड़ावा में 26वां बसंत महोत्सव:बाबा श्याम का दरबार सजेगा, 551 निशानों की शोभायात्रा निकलेगी
चिड़ावा में 26वां बसंत महोत्सव:बाबा श्याम का दरबार सजेगा, 551 निशानों की शोभायात्रा निकलेगी
चिड़ावा : चिड़ावा में श्री श्याम नवयुवक मित्र मंडल द्वारा 26वां तीन दिवसीय बसंत महोत्सव बुधवार, 21 जनवरी से शुरू होगा। महोत्सव की तैयारियां श्री महाकालेश्वर मंदिर और पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर में पूरी कर ली गई हैं। भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट का कार्य अंतिम चरण में है।
551 निशानों की सामूहिक पूजा
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया-उत्सव का आगाज बुधवार सुबह 11:15 बजे 551 निशानों की सामूहिक पूजा के साथ होगा। शाम 6:15 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जयपुर की गायिका सोनिया शर्मा और दिल्ली के कुमार प्रवीण भजनों की प्रस्तुति देंगे।
22 जनवरी को महिला मित्र मंडल करेगा पाठ
गुरुवार, 22 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे महिला मित्र मंडल द्वारा श्याम पाठ किया जाएगा। शाम 7:15 बजे से भव्य जागरण होगा, जिसमें कोलकाता के कुमार गौरव पारीक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। इसी दिन श्री श्याम प्रभु का 49वां मूर्ति स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर मंदिर में कोलकाता के विशेष फूलों से बाबा का अलौकिक शृंगार कर 56 भोग अर्पित किया जाएगा।
महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्री श्याम मंदिर तक विशाल निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुंबई-नासिका का ‘नरेश ढोलक ग्रुप’, बाहुबली हनुमान-गोरिल्ला की झांकी, बंटी तिलकधारी एंड ग्रुप और रामू जी श्री महादेव आर्ट ग्रुप की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। इलेक्ट्रिकल आतिशबाजी और 551 केसरिया निशान भी इसका हिस्सा होंगे। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009182
