[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर

सीकर : सीकर में आयोजित होने जा रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। देशभर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का सीकर पहुंचना लगातार जारी है। आयोजन समिति के अनुसार अब तक 21 टीमें सीकर पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष 9 टीमों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

खिलाड़ियों और अधिकारियों के स्वागत, आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था तथा खेल मैदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात उद्घाटन मैच खेला जाएगा।

राजस्थान टीम की यूनिफार्म का विमोचन

प्रतियोगिता से पूर्व राजस्थान टीम की यूनिफार्म का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सज्जन सिंह, प्रतियोगिता संयोजक विजेन्द्र सिंह पचार, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि तथा राजस्थान टीम के कोच की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन समारोह में देश व प्रदेश स्तर के अनेक गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान सरकार के नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी (मुण्डावर, अलवर), जिला क्रिकेट संघ सीकर के सचिव सुभाष जोशी, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील तथा मनोज महरिया (आईपीएस) उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन मैच को लेकर बैठक

उद्घाटन समारोह एवं मैच को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि स्वागत, मीडिया समन्वय एवं मैच संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

आयोजन समिति का कहना है कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता न केवल उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि सीकर जिले को खेल मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77