पलसाना में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित:पारस कुमावत अध्यक्ष तो शंकर लाल वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए, सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न
पलसाना में ग्राम विकास अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित:पारस कुमावत अध्यक्ष तो शंकर लाल वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए, सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
पलसाना : पलसाना पंचायत समिति में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (सीकर) की उपशाखा पलसाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पंचायत समिति सभागार में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में पारस कुमावत को अध्यक्ष, शंकर लाल वर्मा को उपाध्यक्ष और हरिशंकर पंवार को मंत्री चुना गया। हरिश बाकोलिया जिला प्रतिनिधि, सुभाष गोरा कोषाध्यक्ष और मनीष साईं प्रवक्ता बनाए गए हैं। अनिता, किरण और सूरत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
निर्वाचन पर्यवेक्षक रविंद्र रोज और निर्वाचन अधिकारी दीपक शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर छितरमल यादव, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमावत, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र जांगिड़, श्रीराम नेहरा, सुनीता जाखड़ सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे। नवगठित टीम ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2002548


