[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद खेमाराम सुंडा के सुपुत्रों ने‌ अपने पिता की स्मृति में लाइब्रेरी का निर्माण कर ग्राम बास ढाकान को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षाविद खेमाराम सुंडा के सुपुत्रों ने‌ अपने पिता की स्मृति में लाइब्रेरी का निर्माण कर ग्राम बास ढाकान को सौंपा

शिक्षाविद खेमाराम सुंडा के सुपुत्रों ने‌ अपने पिता की स्मृति में लाइब्रेरी का निर्माण कर ग्राम बास ढाकान को सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय की तहसील के गांव बासढाकान में स्वर्गीय खेमाराम सुंडा के सुपुत्रों ने अपने शिक्षाविद पिताश्री की स्मृति में लाइब्रेरी का निर्माण कर ग्राम बास ढाकान को सौंपा है। लाइब्रेरी में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के द्वारा ही फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गांव के लगभग संपूर्ण स्त्री पुरुष और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भगीरथ सिंह सुंडा ने दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भोपाल सिंह ने लाइब्रेरी को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए स्वर्गीय खेमाराम सुंडा को एक समाजवादी, लोकतांत्रिक विचारों, समता मूलक समाज की परिकल्पना एवं सादा जीवन उच्च विचारों वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

पूर्व उपसरपंच सुखदेव सिंह ढाका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सुंडा मेरे और मेरी पत्नी दोनों के गुरु रहे हैं और उनकी बताई हुए बातें याद आ रही है। इस अवसर पर स्वर्गीय सुंडा के ज्येष्ठ पुत्र सुरेश कुमार सुंडा व उनकी पुत्री विद्योत्तमा ने भी अपने पिताश्री को नमन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। सुरेश कुमार सुंडा ने बताया कि लाइब्रेरी के निर्माण में ग्राम विकास संगठन बासढाकान का महत्वपूर्ण योगदान रहा और आगे का मैनेजमेंट भी ग्राम विकास संगठन बासढाकान के पास ही रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77