कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत का किया भव्य सम्मान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत का किया भव्य सम्मान
खेतड़ीनगर : खेतड़ी नगर के हाथी पार्क के पास मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम उस समय आयोजित हुआ, जब प्रदेश प्रवक्ता अपने निजी कार्यक्रम के तहत खेतड़ी नगर पहुंचे थे।
जिला प्रभारी झुंझुनूं सेवादल कांग्रेस डॉ. शीशराम गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता का साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर इंजीनियर नरेंद्र सिंह, अजय चंदेला, विजय चंदेला, सुनील मेघवाल, आशीष घुमरिया, मुकेश खटाना, कृष्ण चंदेला, राजेंद्र गुर्जर, सहीराम कुमावत, सोनू, मंजीत बिस्सा, भोला चंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1999876


