[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ट्रक में भरा डोडा-पोस्त पकड़ा:केबिन में छिपाकर हो रही थी तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ट्रक में भरा डोडा-पोस्त पकड़ा:केबिन में छिपाकर हो रही थी तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

चूरू में ट्रक में भरा डोडा-पोस्त पकड़ा:केबिन में छिपाकर हो रही थी तस्करी, 2 तस्कर गिरफ्तार

चूरू : चूरू में सदर थाना पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 24 किलो 216 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई है।

सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के केबिन में छिपाकर रखा गया डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ। पुलिस ने हनुमानगढ़ के तलवाड़ा खुर्द निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार और खनिना तलवाड़ा खुर्द निवासी 27 वर्षीय सुभाष को गिरफ्तार किया है।

पशु आहार की आड़ में हो रही थी तस्करी

तलाशी के दौरान ट्रक में बिनौला पशु आहार भरा हुआ था, जिसे मध्य प्रदेश से हरियाणा ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह डोडा पोस्त छिलका उन्होंने नीमच के पास हाइवे पर एक बाइक सवार से खरीदा था और इसे हरियाणा लेकर जा रहे थे। मामले की जांच दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा कर रहे हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सदर थानाधिकारी मोटाराम के साथ कॉन्स्टेबल नवीन, सरजीत और धर्मेंद्र शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad