[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कार-बाइक टक्कर में 1 की मौत:तारानगर साहवा मार्ग पर हुए हादसे में 2 लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

चूरू में कार-बाइक टक्कर में 1 की मौत:तारानगर साहवा मार्ग पर हुए हादसे में 2 लोग घायल

चूरू में कार-बाइक टक्कर में 1 की मौत:तारानगर साहवा मार्ग पर हुए हादसे में 2 लोग घायल

तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तारानगर-साहवा मार्ग पर एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से तारानगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कैलाश निवासी ओमप्रकाश मेघवाल, सुलतान और जीताराम मेघवाल बाइक पर तारानगर से अपने गांव जा रहे थे। साहवा सड़क मार्ग पर नहर पुलिया के पास साहवा की तरफ से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। इस टक्कर में ओमप्रकाश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुलतान और जीताराम घायल हो गए।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉ. विजयपाल कड़वासरा ने बताया कि 3 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से ओमप्रकाश की मौत हो चुकी थी। अन्य 2 घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तारानगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad