[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 2 हादसों में 2 लोग घायल:दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 2 हादसों में 2 लोग घायल:दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

चूरू में 2 हादसों में 2 लोग घायल:दोनों घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

चूरू : चूरू जिले के रतनगढ़ और राजलदेसर थाना क्षेत्रों में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी जुटाई।

पहली घटना रतनगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। गौरीसर निवासी 25 वर्षीय सुनील राजपूत अपनी बाइक से दूध की सप्लाई लेकर रतनगढ़ की ओर आ रहा था। दयालु हनुमान मंदिर और जालेऊ गांव के बीच अज्ञात कारणों से वह घायल हो गया। गांव के कुछ लोग उसे डीबी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना राजलदेसर थाना क्षेत्र में एनएच-11 पर भरपालसर पुलिया के पास हुई। हाईवे पर बाइक सवार 31 वर्षीय जुगलकिशोर पूनियां निवासी लोहा को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जुगलकिशोर को रतनगढ़ के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

राजलदेसर पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं के संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad