मस्ती, मुस्कान और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सिंघानिया विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन
मस्ती, मुस्कान और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सिंघानिया विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान
पचेरी बड़ी : सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) के संबोधन से हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बताते हुए कहा कि संस्थान उत्कृष्ट शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वर्ण पदक पर 11 हजार, रजत पर 7100 और कांस्य पदक पर 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

डॉ. मनोज कुमार ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित एआईयू कुश्ती प्रतियोगिता में 79 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले छात्र विजय की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के 250 से अधिक विश्वविद्यालयों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर छात्र विजय को ₹5100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रैम्प वॉक में छात्रों ने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। पेपर डांस प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दीपक और आशीष तथा बालिका वर्ग में जीनत और विद्या विजेता रहीं। विद्या की स्टैंड-अप कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा। अभिमन्यु पराशर ने विश्वविद्यालय पर आधारित कविता प्रस्तुत की, वहीं दीपक और मनीष के गीतों ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्किट भी आकर्षण का केंद्र रही। नृत्य प्रस्तुतियों में दुर्गेश, जीनत, दिव्या, विद्या, रितिका और मनीषा ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कैंपस निदेशक प्रो. पी. एस. जस्सल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच है। उन्होंने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का पूरा लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में कुलसचिव आई. हाशमी, शैक्षणिक निदेशक डॉ. एस. के. दुबे और प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। मंच संचालन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी दुर्गेश और नवीन ने किया।
फ्रेशर सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ नवागंतुक (छात्र) का खिताब आदित्य (एमबीए प्रथम वर्ष) को और श्रेष्ठ नवागंतुक (छात्रा) का सम्मान जीनत (बीए एलएलबी) को मिला। सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्र का पुरस्कार आशीष (बी.टेक) तथा सर्वाधिक प्रतिभाशाली छात्रा का सम्मान अमीशा (एम.ए. योग) को प्रदान किया गया। वहीं श्रेष्ठ व्यक्तित्व (छात्र) का खिताब रजनीश (बी.टेक) और श्रेष्ठ व्यक्तित्व (छात्रा) का सम्मान यशस्वी (बीबीए) को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया। हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में फ्रेशर पार्टी का समापन हुआ, जिससे नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन की एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत मिली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1999957


