डॉ. संदीप नेहरा ह्यूमैनिटी (मानवता) अवार्ड से सम्मानित
डॉ. संदीप नेहरा ह्यूमैनिटी (मानवता) अवार्ड से सम्मानित
खेतड़ी : शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी एवं नोबल शिक्षण समूह के निदेशक डॉ. संदीप नेहरा को ह्यूमैनिटी (मानवता) अवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉ. संदीप नेहरा एक उपेक्षित क्षेत्र में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय का संचालन कर रहे हैं, जहां बहुत ही कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विशेष रूप से बालिकाओं को पूर्ण फीस रियायत देकर शिक्षा से जोड़ने का उनका प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्पद है। उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के संस्थापक डॉ. लाल बहादुर राणा द्वारा उन्हें मानवता अवार्ड प्रदान किया गया।

यह सम्मान 2 जनवरी 2026 को ग्राम शिमला में आयोजित टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामानंद शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गर्ग, विश्वविख्यात मूर्तिकार मातूराम वर्मा, राहुल गांधी विचार मंच के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूरणमल सुरोलिया, राजस्थान हाईकोर्ट के विधिवेत्ता डॉ. उमराव सिंह यादव, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान प्रदान किया।

गौरतलब है कि डॉ. संदीप नेहरा को इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें टी.सी. प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड, टी.सी. प्रकाश लाइफटाइम अचीवमेंट गोल्डन अवार्ड, नोबेल गांधी शांति पुरस्कार, तथा गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा राज्य सरकार, जिला कलेक्टर झुंझुनूं, सिंघानिया विश्वविद्यालय सहित कई संस्थाओं द्वारा भी उन्हें सम्मान प्राप्त हो चुका है। इसी वर्ष 31 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें लौह पुरुष एकता अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
डॉ. संदीप नेहरा लंबे समय से बुहाना क्षेत्र में शिक्षा, समाज सेवा, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नोबल शिक्षण समूह के समस्त कर्मचारियों एवं सर्व समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1999720


