[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में गौ सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित:युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान, समाज को सकारात्मक संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में गौ सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित:युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान, समाज को सकारात्मक संदेश

खेतड़ीनगर में गौ सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित:युवाओं ने किया 55 यूनिट रक्तदान, समाज को सकारात्मक संदेश

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के थर्ड सेक्टर स्थित गुर्जर धर्मशाला में गुरुवार को युवा मंडल ने गौ माता को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में युवाओं ने कुल 55 यूनिट रक्त का दान किया। शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी हरिराम गुर्जर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया।

दाताराम गुर्जर ने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने गौ सेवा और मानव सेवा को जोड़ने वाले ऐसे रक्तदान शिविरों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और युवा टीम की पहल की सराहना की।

अध्यक्ष हरिराम गुर्जर ने आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा निस्वार्थ भाव से की गई आमजन की सेवा समाज को सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने इस गौ माता को समर्पित रक्तदान शिविर को सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया, जिससे समाज में सेवा भाव मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने की बात कही।

जयपुर की पिंक सिटी ब्लड सेंटर की टीम ने जितेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र महला के नेतृत्व में रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस दौरान जुगल किशोर सैनी, शंकर बीलवा, प्रकाश भरगड़, दयानंद लाम्बा, रामेश्वरलाल गुर्जर, डॉ. रामशरण, शीशराम भरगड़, विक्रम भरगड़, सुमेर, अनिल लांबा, रजनीश अधाना, अजीत भरगड़, बाबूलाल भरगड़, कुलदीप भरगड़, हंसराज भरगड़, सुमित सैनी और अशोक भरगड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग किया।

Related Articles