[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लव जिहाद और मानव तस्करी का अंदेशा जताते हुए युवक ने कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

लव जिहाद और मानव तस्करी का अंदेशा जताते हुए युवक ने कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र

लव जिहाद और मानव तस्करी का अंदेशा जताते हुए युवक ने कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ निवासी एक युवक ने अपनी बहन का विवाह रुकवाने और घर से नकदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस दौरान प्रार्थी के साथ सैनी समाज और सर्व समाज के अनेक जन प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​प्रार्थी ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन गत 7 दिसंबर को बिना बताए घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, स्कूटी, एक प्लॉट की रजिस्ट्री के कागजात और करीब 2.25 लाख रुपये नकद लेकर निकल गई। आरोप है कि वह एक युवक के संपर्क में है और उसी के साथ गई है। प्रार्थी ने यह भी बताया कि उसकी बहन माता के बैंक खाते का एटीएम भी साथ ले गई, जिससे पेंशन और पिता की सेवानिवृत्ति के पैसे निकाल लिए गए हैं।

प्रार्थी​ ने जिला कलेक्टर को दिए आवेदन में अंदेशा जताया है कि उसकी बहन को बहला-फुसलाकर फंसाया गया है और उसके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। चूंकि दोनों ने विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया है, जिस पर प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है, प्रार्थी ने इस विवाह आवेदन को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

​इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रवि सैनी, कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सैनी, राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश धूपिया, डॉ. श्रवण कुमार सैनी, सैनी समाज संस्था नवलगढ़ के अध्यक्ष मक्खन लाल सैनी, एडवोकेट कामेश्वर प्रसाद, पार्षद जयंती, और योग गुरु मनोज कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles