निराधनूं स्कूल की निशिता कुमारी का एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना में चयन
निराधनूं स्कूल की निशिता कुमारी का एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना में चयन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं की छात्रा निशिता कुमारी ने बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत 10 दिवसीय अंतरराज्यीय विजिट के लिए प्रस्थान किया है। यह विजिट 7 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की पहल पर जिला शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्यारहवीं कक्षा में अध्यनरत निशिता कुमारी पुत्री अशोक कुमार कुम्हार का चयन 10 दिवसीय अंतर राज्य भ्रमण कार्यक्रम में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य विधार्थियों को ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, प्राक्रतिक धरोहरों से परिचित कराना है, ताकि उनका मानसिक विकास हो सके। साथ ही वे उन ऐतिहासिक साक्ष्यों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार भी कर पाएं, जिन्हें उन्हें अब तक किताबों में पढ़ा व देखा है। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047619


