चूरू तहसील किसान सभा का 31वां सम्मेलन संपन्न
बेगराज मील अध्यक्ष व शमशेर भालू खां सचिव निर्वाचित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : किसान सभा कार्यालय (शिक्षक भवन, चूरू) में चूरू तहसील किसान सभा का 31वां तहसील सम्मेलन तहसील प्रभारी कॉमरेड चिमनाराम पांडर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत उपाध्यक्ष मुस्ताक खान द्वारा झंडारोहण से हुई। इसके पश्चात इस वर्ष विभिन्न दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों को कॉमरेड इंद्राज बाबल द्वारा प्रस्तुत शोक प्रस्ताव के अनुसार श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
सम्मेलन में तहसील कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष मंडल में कॉमरेड अमर सिंह सहारण, कॉमरेड जीवणराम खीचड़, नानकराम बरवड़ एवं कॉमरेड मुकारब खां का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन तहसील प्रभारी कॉमरेड चिमनाराम पांडर के संबोधन से हुआ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी के साथी कॉमरेड मिर्ज़ामल राजपुरोहित ने सम्मेलन की सफलता पर बधाई संदेश देते हुए किसानों के मुद्दों पर अपने विचार रखे।
गत सत्र की रिपोर्ट कॉमरेड इंद्राज सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई, जिस पर हुई चर्चा में आठ साथियों ने भाग लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। चर्चा के बाद तहसील अध्यक्ष कॉमरेड बेगराज मील ने रिपोर्ट पर बहस का जवाब प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात निवर्तमान तहसील कमेटी द्वारा नई कमेटी का पैनल प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। नव निर्वाचित तहसील कमेटी ने नौ सदस्यीय सचिव मंडल का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया।
निर्वाचित पदाधिकारी : अध्यक्ष: कॉमरेड बेगराज मील, सचिव: शमशेर भालू खां, कोषाध्यक्ष: दीपाराम प्रजापत
इसके साथ ही 24 सदस्यीय तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन के समापन पर किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष कॉमरेड दीपाराम प्रजापत ने तहसील कमेटी के गत सत्र का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047619


