जलदाय विभाग की विजयनगर पाइपलाइन में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई:पलसाना में 6 लोगों को नोटिस, 3 दिन में हटाने के निर्देश
जलदाय विभाग की विजयनगर पाइपलाइन में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई:पलसाना में 6 लोगों को नोटिस, 3 दिन में हटाने के निर्देश
रानौली : जलदाय विभाग ने पलसाना क्षेत्र के विजयनगर में पेयजल पाइपलाइन में अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्रवासियों की शिकायतों के बाद मंगलवार को विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मौके पर सर्वे किया। इस दौरान पाइपलाइन के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया गया।
सर्वे में पाइपलाइन से जुड़े कई अवैध जल कनेक्शन पाए गए। विभाग ने इनमें से 6 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए। इन नोटिसों में संबंधित व्यक्तियों को तीन दिनों के भीतर अपने अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए गए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन अवैध कनेक्शनों के कारण विजयनगर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति बाधित हो रही थी। जलदाय विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए, तो संबंधित व्यक्तियों के कनेक्शन काटने के साथ-साथ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार कुमावत ने बताया कि यह कार्रवाई लोगों की शिकायतों के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग आगे भी नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाएगा। अन्य अवैध कनेक्शनों की पहचान कर उनके खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को पर्याप्त पानी मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044281


