[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में पहली बार भव्य मातृ शक्ति व नशामुक्ति रैली, 5100 कलश के साथ निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुजानगढ़ में पहली बार भव्य मातृ शक्ति व नशामुक्ति रैली, 5100 कलश के साथ निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस

सुजानगढ़ में पहली बार भव्य मातृ शक्ति व नशामुक्ति रैली, 5100 कलश के साथ निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

सुजानगढ़ : श्री मेसानियां भैरव धाम राजगढ़ (अजमेर) के मनोकामना पूर्ण स्तंभ की 23वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सुजानगढ़ में आज प्रथम बार एक भव्य मातृ शक्ति एवं नशामुक्ति रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सुजानगढ़ आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह विशाल जुलूस 5100 कलशों के साथ एन.के. स्टेडियम से रवाना होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रसिद्ध भजन गायकों ओम मुंडेल, सुनीता स्वामी, राजकुमार स्वामी एवं पद्मश्री नाथूलाल सोलंकी द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

आयोजन की तैयारियों का जायजा आज गोपालपुरा सरपंच सविता राठी, केसर सिंह राजियासर (पूर्व सरपंच), दिनेश पीपलवा, झुंझुनूं के अजय बुडानिया, किशोर सेन, सुरेश सेन, अजय, कैप्टन, गोपाल पारीक, सतीश सेन, पुष्पेंद्र चौहान, रामनिवास सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया। सुजानगढ़ में आयोजित हो रहे इस नशामुक्ति के भव्य कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ता पूरे आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बाजारों में गेट, बैनर व झंडियां लगाकर शहर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा नगर धार्मिक व सामाजिक चेतना के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

Related Articles