[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : ग्राम पंचायत बाय के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी रामेश्वर पूनिया की चतुर्थ पुण्यतिथि पर ग्राम के आम चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी रामेश्वर पूनिया के पौत्र अमित पूनिया द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

श्रद्धांजलि सभा डॉ. दयाशंकर जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने चौधरी रामेश्वर के विनम्र, सरल एवं सादगीपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. जांगिड़ ने उपस्थित लोगों से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को 151 कंबल वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को शाल एवं स्वेटर प्रदान किए गए तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा प्रथम से पांचवीं तक की छात्राओं को भी स्वेटर वितरित किए गए।

श्रद्धांजलि सभा में विनोद पूनिया, ग्राम पंचायत प्रशासक तारा पूनिया, मुरली मनोहर चौबदार, रामावतार सबलानिया, वृक्षमित्र श्रवण जाखड़, नेकीराम पूनिया, रितिका वर्धन, अयाना, अखिलेश शर्मा, आलोक, जगदीश पूनिया, सुमेर पूनिया, संतोष पूनिया, प्रहलाद कुमावत, महेंद्र सेन, राजेंद्र शेखावत, देवकीनंदन शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, रिछपाल पूनिया, मानिकचंद पूनिया, गिगराज नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22