परसरामपुरा में भागवत कथा जारी:दूसरे दिन शिव विवाह प्रसंग का चित्रण, श्रद्धालु झूमे
परसरामपुरा में भागवत कथा जारी:दूसरे दिन शिव विवाह प्रसंग का चित्रण, श्रद्धालु झूमे
गुढ़ागौड़जी : परसरामपुरा में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन शिव विवाह प्रसंग का मनमोहक चित्रण किया गया। आयोजक सीताराम शर्मा ने बताया कि इस दौरान आचार्य बृजेश जी महाराज ने परीक्षित जन्म, कुंती स्तुति और भीष्म स्तुति सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया।
कथा के बीच बच्चों को शिव-पार्वती का स्वरूप देकर शिव विवाह का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु शिव विवाह के प्रसंग पर भक्तिभाव में झूमकर नाचे।
आचार्य बृजेश जी महाराज ने बताया कि यह भागवत कथा ‘श्रीहरि कथा’ यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से कथा में उपस्थित नहीं हो सकते, वे घर बैठे अपने मोबाइल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इस धार्मिक आयोजन में परसरामपुरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने मिलकर कथामृत का पान किया और धर्मलाभ अर्जित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042992


