[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‌नव वर्ष स्नेह मिलन एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‌नव वर्ष स्नेह मिलन एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

‌नव वर्ष स्नेह मिलन एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर वन विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में वन विहार विकास समिति की ओर से नववर्ष स्नेह मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनाराम चौधरी ने की। समारोह में तारानगर के निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां ने पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों व सामुदायिक भवन के विकास में सहयोग करने वालों को शॉल ओढाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान करना बहुत बड़ी बात है। हर युवाओं को अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। जिससे युवाओं को उनके आर्शीवाद से आगे आने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन के उत्तरोत्तर विकास के लिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैलाशचन्द्र शर्मा, महेन्द्र सिंह शेखावत व डॉ. सुरेन्द्र शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर असगर खां जोईया, जसवन्त सिंह राठौड़, ओमप्रकाश गेट, माणकचन्द जाखड़, मदन महर्षि आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संचालन आनन्दबाला ने किया।

Related Articles