चूरू में डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंटों की भर्ती, 28 जनवरी को होंगे साक्षात्कार
चूरू में डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंटों की भर्ती, 28 जनवरी को होंगे साक्षात्कार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत डायरेक्ट एजेंटों की नियुक्ति के लिए डाक विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक मुख्य डाकघर परिसर स्थित अधीक्षक डाकघर, चूरू कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
डाकघर अधीक्षक ने बताया कि यह नियुक्ति कमीशन आधारित होगी। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
पात्र श्रेणियों में बेरोजगार एवं स्वरोजगार युवा, पूर्व बीमा एजेंट, भूतपूर्व सैनिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित अन्य योग्य व्यक्ति शामिल हैं।
साक्षात्कार में बायोडाटा, आयु एवं शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र तथा अनुभव के दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹5000 की सुरक्षा राशि एनएससी या केवीपी के रूप में भारत के राष्ट्रपति के नाम जमा करानी होगी।
चयन के बाद अभ्यर्थियों को 3 दिन की इन-हाउस ट्रेनिंग और 3 दिन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पश्चात 3 वर्ष के भीतर लाइसेंसियेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047446


