रामपुरा बनीरोतान में मां करणी की 101वीं कथा:कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य आयोजन का शुभारंभ
रामपुरा बनीरोतान में मां करणी की 101वीं कथा:कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य आयोजन का शुभारंभ
चूरू : चूरू के रामपुरा बास बनीरोतान गांव में मां करणी की 101वीं करणी कथा का शुभारंभ हुआ। यह इस वर्ष की पहली करणी कथा है। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा जगदंबा मंदिर से प्रारंभ हुई। यह गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा का वाचन डॉ. करणी प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने मां करणी के गुणगान से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। किन्नू बन्ना सा ने माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन की अगुआई कमोद कंवर कर रही हैं।
कथा सुनने के लिए खारिया, जसरासर, दुधवा, चूरू, जयपुर और बीकानेर सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक घूमर किया, जिससे उत्सव का माहौल और बढ़ गया। दिनभर गांव में आध्यात्मिक उल्लास छाया रहा और हर चेहरा श्रद्धा व आनंद से खिला नजर आया। गांववासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043274


