[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में बुधवार को निकलेगी नशामुक्ति महारैली:5100 महिलाएं होंगी शामिल, आमंत्रण रैली में पीले चावल बांटे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में बुधवार को निकलेगी नशामुक्ति महारैली:5100 महिलाएं होंगी शामिल, आमंत्रण रैली में पीले चावल बांटे

सुजानगढ़ में बुधवार को निकलेगी नशामुक्ति महारैली:5100 महिलाएं होंगी शामिल, आमंत्रण रैली में पीले चावल बांटे

सुजानगढ़ : मसानिया भैरवधाम राजगढ़ (अजमेर) मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की 23वीं वर्षगांठ पर बुधवार को सुजानगढ़ में 7वां जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही इसमें 5100 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी और नशा मुक्ति महारैली निकाल कर युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश भी दिया जाएगा। रैली में गुरु चंपालाल महाराज भी सुजानगढ़ के कार्यक्रम में पहली बार शामिल होंगे।

रैली गणेश मंदिर के सामने एनके लोहिया स्टेडियम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई जेबी रोड स्थित एक नोहरे में जाएगी। जहां पर कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उपासक सतीश सेन ने बताया कि राजगढ़ भैरव धाम दुनिया का एकमात्र धाम है, जहां पर किसी भी प्रकार का दान, गुप्तदान, चंदा, चढ़ावा, नारियल, अगरबत्ती, माला व प्रसाद चढ़ाना मना है।

सोमवार को कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को पीले चावल बांट कर शहर व आसपास क्षेत्र के लोगों को आमन्त्रित किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच केसर सिंह, नारायण, नीरज, संजय, सोनू, रामनिवास, सुरेश, किरण, आशीष, गोपी, शंकर, विजय, हिमांशु, संतोष, कुलदीप, विनोद सहित कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटे।

Related Articles