हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, मौत से बचने के लिए है: सूरजगढ़ में सड़कों पर उतरी पुलिस की सख्ती, दिनभर कटे चालान
हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, मौत से बचने के लिए है: सूरजगढ़ में सड़कों पर उतरी पुलिस की सख्ती, दिनभर कटे चालान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। दिनभर चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात रही और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के साथ चालान काटे गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
यातायात प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एएसआई विरेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजू बुंदेला और चालक सुनील कुमार सहित पुलिस जाब्ता सक्रिय रहा।
पुलिस ने विशेष रूप से उन वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे, सीट बेल्ट नहीं लगा रहे थे, बाइक पर दो से अधिक सवारी बैठा रहे थे, चलते वाहन पर मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे थे, ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चला रहे थे या फिर गाटर लगी गाड़ियों का संचालन कर रहे थे।
इन सभी मामलों में मौके पर चालान काटे गए और कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
एएसआई विरेंद्र सिंह ने सख्त लेकिन संवेदनशील संदेश देते हुए कहा कि हेलमेट केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी बचाने के लिए पहना जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने केवल चालान काटने पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि वाहन चालकों को समझाइश देकर सड़क सुरक्षा के महत्व को भी समझाया। कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092576


