निराधनूं में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया
किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष: हरिराम महला
निराधनूं : अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को सार्वजनिक चौक में मनाया गया। कार्यक्रम तहसील अध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान झंडारोहण कर किसानों ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।
किसान नेता हरिराम महला ने बताया कि किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में हुई थी और तब से यह संगठन किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पहले और बाद में भी संगठन ने किसान आंदोलनों के जरिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में अरविंद गढ़वाल, करणी राम रेप्सवाल, नंदलाल सामरिया सहित कई किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092586


