राष्ट्रीय ओपन व जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
राष्ट्रीय ओपन व जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कामाख्या मां शैलेंद्र बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट, मुकुंदगढ़ के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता एवं जिला स्तरीय अकाल ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार, 4 जनवरी 2026 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अघोरी बाबा शैलेंद्र नाथ महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि प्रताप पुरी जी महाराज, विधायक पोकरण, अध्यक्षता महेंद्र सोलंकी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश झुंझुनूं तथा विशिष्ट अतिथि व्यवसायी अनु डोटासरा द्वारा किया गया।
आयोजन सचिव सुभाष योगी ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जबकि सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। फाइनल मुकाबला व पारितोषिक वितरण समारोह शाम 4:30 बजे आयोजित होगा।

राष्ट्रीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹31,000, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹5,000 तथा श्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹5,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21,000, उपविजेता को ₹11,000, तृतीय स्थान को ₹5,000 तथा श्रेष्ठ खिलाड़ी को ₹5,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उद्घाटन दिवस पर खेले गए मुकाबलों में नांगल ने उदयपुरवाटी को 36–30, मुकुंदगढ़ ने पबाना को 28–13 तथा दुर्गापुर ने खुडानिया को 28–09 से पराजित किया। सेमीफाइनल में जाटवाली बनाम नांगल एवं दुर्गापुर बनाम मुकुंदगढ़ के बीच मुकाबले होंगे।
राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र में खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043662


