भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का चूरू जिला अग्रवाल समाज ने किया अभिनंदन
चौथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष बने चूरू के पंकज गुप्ता
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरु : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के चौथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर पंकज गुप्ता का रविवार को ग्रैंड शेखावाटी होटल में चूरू जिला अग्रवाल समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गौरीशंकर मंडावेवाला, परमानंद मंगलुनिया सुजानगढ़, राजगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, रतनगढ़ से अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश चौधरी, जगदीश जयसिंह सरिया सरदारशहर, सुशील सरावगी तारानगर, भाजपा महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, निर्मला देवी मंडावेवाला, ललिता रामगढ़िया, राधेश्याम पांडूसरिया, पवन बगड़िया अतिथि थे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को अग्र कुंभ का नाम देते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम से अग्रवाल समाज में नई चेतना का संचार हुआ है।
अतिथियों का महेंद्र राजगढ़िया, श्यामसुंदर मित्तल, संजय मुरारका, राजेश बैरासरिया, संजय चाचाण, विनोद उड़सरिया, विमलेश भालेरीवाला, सुलेखा, मीनाक्षी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वहीं डॉ प्रेम प्रकाश गोयल, सुरेंद्र खेमका, बजरंग बाजोरिया, संजय सिंघानिया, राज मोदी, डॉ सारिका अग्रवाल, कालीचरण खेमका, विनीत बजाज,वेणुगोपाल मंडावेवाला, श्रीकांत बगड़िया, सुशील बजाज, शेरू गोयनका, महेश गोयनका, मुरलीधर ऊँटवालिया, प्रदीप सरावगी, अंकित बाजोरिया, रघुनाथ खेमका, कल्पेश सराफ, अरविंद बगड़िया, काशीराम क्याल, राजेश भावसिंहका, चंद्रशेखर झुंझुनूंवाला ने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता का माला, साफा, शॉल, श्रीफल, मोमेंटो, अभिनंदन पत्र, अग्रसेन जी की प्रतिमा के साथ सम्मान किया। पवन बगड़िया ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
अपने अभिनंदन से अभिभूत पंकज गुप्ता ने कहा कि आज समाज को एक मंच पर देखकर मन प्रसन्न हो रहा है। हम एक दूसरे को जोड़कर आगे बढ़ते जाएं तभी इस कार्यक्रम की सार्थकता है, उन्होंने बताया कि इस सम्मान के वह आभारी है और हमेशा समाज के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में ज़िले भर से आए अग्रवाल समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047646


