[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया में संस्कृत विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया में संस्कृत विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास

कोलसिया में संस्कृत विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कोलसिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय वृंदावन के नए भवन निर्माण का शिलान्यास रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल ने विधिवत रूप से नए भवन की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह हेमन्त दूत, महेश पारीक, पूर्व सरपंच रामकुमार नेहरा, सुभाष दूत, पूर्व सरपंच कुल्डाराम दूत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिम्भु राम दूत, भाजपा कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र बाय, कमल दास महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जाखल ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जर्जर विद्यालय भवनों को हटाकर नए भवनों के निर्माण की पहल की गई है। इसी क्रम में कोलसिया के इस विद्यालय में भी नया भवन निर्मित किया जाएगा।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन सुमेर सिंह दूत ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक रामावतार कल्याण, हनुमान, निर्मला कुमारी एवं मदन लाल सर्वा ने अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles