[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में जरूरतमंदों को बांटे कपड़े-कंबल:कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए समाजसेवी संस्था ने की मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में जरूरतमंदों को बांटे कपड़े-कंबल:कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए समाजसेवी संस्था ने की मदद

सरदारशहर में जरूरतमंदों को बांटे कपड़े-कंबल:कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए समाजसेवी संस्था ने की मदद

सरदारशहर : सरदारशहर में फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी ने रविवार को शहर के विभिन्न जगहों पर सेवा कार्य आयोजित किए। कड़ाके की ठंड के बीच सोसाइटी के सदस्यों ने सैकड़ों जरूरतमंदों को वस्त्र और कंबल वितरित कर राहत प्रदान की।

जसनाथ जी मंदिर के पास बांटे कंबल

सोसाइटी के सदस्यों ने बीकानेर रोड स्थित जसनाथ जी मंदिर के पास जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। इसके अतिरिक्त, कानी देवी सेवा संस्था (मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम) में पहुंचकर बेसहारा महिलाओं को कंबल भेंट किए गए। यह सामूहिक प्रयास सर्दी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी का मुख्य ध्येय ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

संरक्षक हरीश जैसनसरिया ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की इस ठंड में यदि उनके छोटे से प्रयास से किसी को राहत मिलती है तो यही संस्था की वास्तविक सफलता है।

उपाध्यक्ष छत्र मोहन शर्मा (सी.एम.) ने बताया कि कानी देवी सेवा संस्था जैसे आश्रमों में जाकर सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। सचिव राजेश पारीक ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सह सचिव महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, चंद प्रकाश लाटा और पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी ने भी सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब 100 से ज्यादा हाथ एक नेक मकसद के लिए मिलते हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

सवा कार्य में ये रहे मौजूद

संगठन मंत्री अमित आंचलिया, राजन जांगिड़, राजवीर सिंह, कपिल शर्मा, रतन मोयल, गौरीशंकर भोजक, राकेश जोशी और मुकेश जैसनसरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य इन सेवा कार्यों में उपस्थित रहे और सहयोग किया। आश्रम प्रबंधन ने सोसाइटी के इस मानवीय दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles