[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूडीएच मंत्री ने नीमकाथाना के पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि:घर पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया, पुष्प अर्पित किए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

यूडीएच मंत्री ने नीमकाथाना के पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि:घर पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया, पुष्प अर्पित किए

यूडीएच मंत्री ने नीमकाथाना के पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि:घर पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया, पुष्प अर्पित किए

नीमकाथाना : नीमकाथाना से दो बार विधायक रहे फूलचंद गुर्जर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

रविवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बजौर नीमकाथाना स्थित पूर्व विधायक गुर्जर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फूलचंद गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रविवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बजौर नीमकाथाना स्थित पूर्व विधायक गुर्जर के आवास पर पहुंचे।
रविवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बजौर नीमकाथाना स्थित पूर्व विधायक गुर्जर के आवास पर पहुंचे।

पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर के निधन के बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर है। कई अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भी लगातार उनके आवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर भाजपा से दो बार विधायक रहे, उन्होंने क्षेत्र में खूब विकास करवाया। उन्होंने एक स्वच्छ राजनीति नीमकाथाना में दोहराई है।

Related Articles