नीमकाथाना में हाईटेंशन लाइन से दो मोरों की मौत:33 केवी तार की चपेट में आए, वार्डवासियों की मांग- भूमिगत करवाए जाए तार
नीमकाथाना में हाईटेंशन लाइन से दो मोरों की मौत:33 केवी तार की चपेट में आए, वार्डवासियों की मांग- भूमिगत करवाए जाए तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना में 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मोर की मौत हो गई। घटना भूदोली रोड पर वार्ड नंबर 20 में गिरधारी जाट के मकानों के पास लगे खंभों पर हुई। एक मोर अभी भी हाईटेंशन लाइन के तारों में फंसा हुआ है।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोरों को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अनुसार, मोरों का पोस्टमॉर्टम रेंज कार्यालय में किया जाएगा, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।
वार्डवासियों ने बताया कि आए दिन पक्षी इन हाइटेंशन तारों की चपेट में आ जाते हैं जिससे वह गंभीर रूप से चल जाते हैं और कई पक्षियों की तो मौत भी हो चुकी हैं। वार्डवासियों ने हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042792


