सैनी समाज संस्था ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
सैनी समाज संस्था ने मनाई सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे के सैनी छात्रावास में शनिवार को सैनी समाज संस्था की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान विदुषिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मखन लाल सैनी ने की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शिक्षा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई। साथ ही सैनी समाज संस्था के बैनर तले सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व पीएमओ डॉ. सुनील कुमार सैनी, पूर्व पीएमओ डॉ. नवल किशोर सैनी, लेखाधिकारी जुगल किशोर सैनी, पूर्व अध्यक्ष मनीराम जगुका, गजानंद सैनी, हरिराम सैनी, राधेश्याम सैनी, दुर्गा प्रसाद सैनी, पूर्व चेयरमैन जुगल किशोर सैनी, भाजपा नेता रवि सैनी, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागड़ी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दीपचंद पंवार, रामवतार सबलानिया, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी, डॉ. पूर्णमल सैनी, डॉ. विनोद सैनी, छोटेलाल नांगलिया, शिक्षाविद कैलाशचंद सैनी, पूर्व सरपंच रामनिवास सैनी, नाहरसिंह सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी, लीलाधर सैनी, सुभाषचंद सैनी, रतन कटारिया, सी.पी. सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037394


