[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित

सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान की ओर से देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रवि सैनी ने की।

इस अवसर पर झाझड़ सरपंच रामस्वरूप सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामलाल सैनी, पूर्व सरपंच सुमन देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोरीशंकर सैनी एवं केशदेव सैनी मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह व गर्व साफ नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर सामाजिक क्रांति की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में महिला शिक्षा की नींव रखी, जिसके कारण आज महिलाएं शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षा ही वह यंत्र है, जिसके बलबूते पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles