निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1037 लाभान्वित, 37 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
समाजसेवी सुरेन्द्र कलवानीया की और से सावित्रीबाई फुले जयंती एवं स्वर्गीय कुरड़ाराम सैनी की पुण्यतिथि पर मानव सेवार्थ निशुल्क चिकित्सा शिविर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : बड़वासी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शनिवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर ने जनसेवा की मिसाल पेश की। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा आमजन को निशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान कुल 1037 मरीज लाभान्वित हुए।
शिविर संयोजक समाजसेवी सुरेन्द्र सैनी कलवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जांच के उपरांत 37 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया है। चयनित मरीजों के ऑपरेशन डॉ. एसी पुरोहित एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा जांगीड़ अस्पताल में किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं शिविर संयोजक समाजसेवी सुरेन्द्र कलवानिया के पिताजी स्वर्गीय कुरड़ाराम सैनी की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अपनों की स्मृति में इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और ऐसे आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, राजेश कटेवा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़, नथमल कुमावत, भारत स्काउट गाइड के पूर्व प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजपाल सैनी, कमल शर्मा, एडवोकेट कमलेश कुमावत, संदीप शर्मा, भगीरथ शेखावत, देशराज, बंकट शर्मा, मुखराम दूत, योगेश सोनी, मांगीलाल शर्मा, शिवराज सिंह शेखावत, अंकित शर्मा, रामजस सैनी, फतूराम सैनी, केशरदेव सैनी, मनोज सैन, कमलेश कलवानिया, लालचंद सैनी, विजय कलवानिया, आजाद नबी, नरेश, दीपक सैनी, सुल्तान गढ़वाल, मोहसिन अली, सचिन दूत, वसीम अली, नरेंद्र फारण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037393


