[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौते पर धरना 733वें दिन भी जारी:6 जनवरी को चिड़ावा में किसान सभा की बैठक होगी, नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौते पर धरना 733वें दिन भी जारी:6 जनवरी को चिड़ावा में किसान सभा की बैठक होगी, नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा

यमुना जल समझौते पर धरना 733वें दिन भी जारी:6 जनवरी को चिड़ावा में किसान सभा की बैठक होगी, नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा

चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 733वें दिन भी जारी रहा।

धरने की अध्यक्षता प्रभु राम सैनी ने की। इस दौरान ताराचंद तानाण, राजेंद्र सिंह चाहर, बजरंग लाल बराला, सतपाल चौधरी, रणधीर सिंह ओला, सुनिता सांई पवार, जगराम जोगी, कपिल तेतरवाल और रोहतास कुमावत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

6 जनवरी को किसान सभा होगी

कामरेड बजरंग लाल बराला ने बताया- 6 जनवरी को सुबह 12 बजे चिड़ावा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय किसान सभा का चिड़ावा तहसील कमेटी सम्मेलन आयोजित होगा।

नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा

सम्मेलन में नई कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी जिला सचिव राजेश बिजारणियां, किसान सभा जिला महामंत्री मदन सिंह यादव और प्रभारी देवकीनंदन बसेरा पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

Related Articles